रंका : टेंपो पलटा ,चालक समेत दो घायल
रंका | रंका थाना क्षेत्र के मानपुर स्थित महताब मोड़ के पास खपरों से टेंपो चालक विशाल कुमार पिता सुदर्शन राम खपरों एवं रूपेश कुमार दोनों पुरेगाड़ा जा रहे थे । इसी बीच महताब मोड़ के पास टेंपो के तेज गति होने के कारण अनियंत्रित होकर नाले में गिर गया। जिससे चालक विशाल कुमार का बांया पैर पूरी तरह से टूट गया। साथ ही उसके शरीर में भी काफी चोटें आई हैं । वहीं साथ में बैठे रूपेश कुमार को भी हल्की चोट आई है । स्थानीय लोगों के द्वारा दोनों घायलों को रंका अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गढ़वा रेफर कर दिया गया।