गढ़वा | पलामू जिला के विश्रामपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दिनदहाड़े पत्रकार की जघन्य हत्या की झामुमो नेता सह पूर्व प्रत्याशी अनवर हुसैन अंसारी ने घोर निंदा की है। मोर्चा नेता ने कहा कि पत्रकार रामेश्वर केशरी की दिन के उजाले में हत्या ने यह साबित कर दिया कि अब सड़क व मकान में कोई भी सुरक्षित नहीं है। उन्होंने पलामू पुलिस अधीक्षक से पत्रकार के हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। उन्होंने पत्रकार के आश्रितों को पर्याप्त मुआवजा दिए जाने की मांग की है।