पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसपी शिवानी ितवारी बोलीं अपराध व नक्सल उन्मूलन मेरी पहली प्राथमिकता

एसपी शिवानी ितवारी बोलीं अपराध व नक्सल उन्मूलन मेरी पहली प्राथमिकता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शनिवार को नव पदस्थापित शिवानी तिवारी ने गढ़वा के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में पदभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि अपराध और नक्सल उन्मूलन उनकी पहली प्राथमिकताओं में शामिल हैं। सबके सहयोग से ही जिले को अपराध व नक्सल मुक्त बनाया जा सकता है।

एसपी ने कहा कि अभी कार्यभार संभाला है। विभिन्न विषयों एवं मुद्दों के बारे में जानकारी ले रही हूं। हर मुद्दे व समस्या समाधान की दिशा में काम किया जाएगा। समस्याओं के समाधान में जनता का सहयोग अपेक्षित है। बगैर जनता के सहयोग के कोई भी काम सफल नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि भटके हुए लोग सही रास्ता चुनें और मुख्यधारा से जुड़कर सामान्य जीवन बिताएं। आम लोगों की सेवा के लिए पुलिस हमेशा तत्पर है। शिवानी तिवारी 2011 बैच की आईपीएस ऑफिसर हैं। इसके पूर्व वे कोडरमा की एसपी थीं। एम अर्शी के गढ़वा से स्थानांतरण के बाद शिवानी का पदस्थापना गढ़वा किया गया है। वह गढ़वा की 25 वीं एसपी हैं।

अपने कार्यालय कक्ष में एसपी शिवानी।

खबरें और भी हैं...