पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • औघड़ संत रामचंद्र द्विवेदी का निर्वाण दिवस मनाया गया

औघड़ संत रामचंद्र द्विवेदी का निर्वाण दिवस मनाया गया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गढ़वा | भगवान महावराह श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा के संस्थापक उपाध्यक्ष औघड़ संत रामचंद्र द्विवेदी का निर्वाण दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर गरीबों के बीच वस्त्र वितरित की गई। कार्यक्रम की शुरूआत पूजा अर्चना के साथ की गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को आश्रम से जुड़े लोगों ने संस्थापक अध्यक्ष औघड़ संत रामचंद्र द्विवेदी के जीवन चरित्र से अवगत कराया। साथ ही उनके द्वारा किए गए कार्यों का बखान किया। वक्ताओं ने कहा कि संत रामचंद्र द्विवेदी सहज सौम्य प्रशंसा से दूर सामान्य गृहस्थ जीवन में रहकर साधना के उच्च स्तर तक पहुंचने वाले संत थे। वह ज्योतिष विज्ञान में निपुण थे तथा उनकी ज्योतिषीय गणना अकाट्य थी। उन्होंने रहटिया में महावराह पीठ का गठन कर समाज को नई दिशा प्रदान की। मौैके पर रवींद्र नाथ द्विवेदी, संजीत कुमार मिश्रा, देवकांत तिवारी आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...