पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इंडिया ट्रेडिशनल रेसलिंग के राष्ट्रीय महासचिव शैलेंद्र किए गए सम्मानित

इंडिया ट्रेडिशनल रेसलिंग के राष्ट्रीय महासचिव शैलेंद्र किए गए सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गढ़वा जिला बास्केट बॉल संघ के तत्वावधान में कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र इंडोर स्टेडियम में शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें अंतरराष्‍ट्रीय रेफरी सह प्रशिक्षक शैलेंद्र पाठक को पुणे में आयोजित एजीएम में ऑल इंडिया ट्रेडिशनल रेसलिंग एवं पैक्रिमेशन फेडरेशन का राष्ट्रीय महासचिव चुने जाने पर उन्हें सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष रेखा चौबे ने कहा कि शैलेंद्र पाठक के नक्शे कदम पर चलते हुए युवाओं को अपने जिला, राज्य व देश का नाम रौशन करना चाहिए।

विशिष्ट अतिथि गढ़वा के सीओ सह जिला खेल पदाधिकारी बैजनाथ कामती ने कहा कि जब से शैलेन्द्र पाठक गढ़वा जिला में खेल प्रशासक के रूप में कार्य संभाले हैं तब से इस क्षेत्र में जिले के खिलाड़ी उपलब्धियां हासिल कर रहे है। ओलंपिक संघ के सचिव आलोक मिश्रा ने कहा कि शैलेन्द्र पाठक के नेतृत्व में गढ़वा जिला खेल के क्षेत्र में निरंतर प्रगति पथ पर बढ़ रहा है। आयोजनकर्ता सह गढ़वा जिला बास्केट वॉल के अध्यक्ष विनोद जायसवाल ने शैलेन्द्र पाठक व पदक जितने वाले पहलवानों को शुभकामनाएं देते हुए उपहार प्रदान किए। इस अवसर पर राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2018 में पद जितने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इनमें बेल कुश्ती स्टाइल में स्वर्ण पदक विजेता प्रियंका कुमारी, प्रियंका विश्वकर्मा, अंजली कुमारी, रजत पदक विजेता पूजा कुमारी, राहुल कुमार पासवान, कांस्य पदक विजेता प्रगति विश्वकर्मा,चंचला कुमारी व अमरजीत सिंह के नाम शामिल है। जबकि राष्ट्रीय खिलाड़ी व रेफरी उपासना विश्वकर्मा, किशोर कुमार व अमित कुमार यादव को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन उपासना विश्वकर्मा व किशोर कुणाल ने किया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रो. उमेश सहाय ने किया। इस मौके पर उदय तिवारी, ललन पहलवान, दीपक तिवारी, कमलेश गुप्ता, मनीष केसरी, राकेश पाल, पंकज केसरी, विजय कुमार केसरी, जगरनाथ राम, अर¨वद राम, रामाशिष तिवारी, उत्तम पांडेय, गौतम दूबे, विकास स्वदेशी, सत्येन्द्र प्रसाद यादव, धर्मेंद्र पाल, इंद्रबहादुर सिंह, चंद्रबहादुर सिंह, ओम प्रकाश गुप्ता, कुश कुमार, प्रीतम गोड़, पुनीत जायसवाल आदि लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम में उपस्थित आयोजक।

खबरें और भी हैं...