पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अभाविप ने ग्रामीणों की समस्याओं को जाना

अभाविप ने ग्रामीणों की समस्याओं को जाना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भ्रमण के दौरान ग्रामीणों से बात करते अभाविप के लोग।

भास्कर न्यूज | डंडई

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गढ़वा के बैनर तले ग्रामीण जीवन दर्शन कार्यक्रम के तहत जिला मुख्यालय से पूर्ववर्ती क्षेत्र डंडई प्रखंड के पचोर पंचायत सहित अन्य गांवों का कार्यकर्ताओं ने तपती हुई धूप में भ्रमण किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कई गांव में जाकर लोगों की जीवन शैली रहन सहन एवं गांव की समस्याओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी ली। लावादोनी, लामी-फुलवार, झेलनी सहित अन्य गांव के लोगों ने कार्यकर्ताओं को अपने गांव की ज्वलंत समस्याएं जैसे स्वास्थ्य सिंचाई, पेयजल व्यवस्था, शिक्षा की व्यवस्था सहित कई समस्या कार्यकर्ताओं के बीच रखा।

इस मौके पर अभाविप के जिला संयोजक अंकित दुबे ने कहा कि आज भी लोग गांव में नदी तालाब के पानी पीते हैं एवं जंगलों में निवास कर पूर्वजों की बताए हुए जड़ी बूटियों का प्रयोग कर अपना जीवन यापन करते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यालय के सुदूर इलाके के लोग आज भी जंगलों से पत्तियां तोड़कर और उसे बेच कर अपनी जीविका चलाते हैं। वे लोग आज भी विकास के किरण से वंचित नजर आ रहे हैं। जहां वनवासियों के लिए ना तो अच्छी सड़क है ना ही उनके बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल पा रहा हैं। वही ग्रामीणों ने कार्यकर्ताओं से यह भी बताया कि शिक्षा का स्तर बहुत ही खराब है बच्चे पांचवीं छठी क्लास में चले जाते हैं फिर भी उन्हें हिंदी तक पढ़ने नहीं आता।

वहीं ग्रामीणों ने बताया कि गांव सहित प्रखंड मुख्यालय में भी स्वास्थ्य की उचित व्यवस्था नहीं है हम लोगों को मजबूरन स्वास्थ्य के लिए लंबी यात्रा करनी पड़ती है। अभाविप के कार्यकर्ताओं ने खानपान सहित विभिन्न प्रकार की जानकारियां हासिल डोर टू डोर जनसंपर्क कर किया। साथ ही दर्जनों गांवों की संस्कृति सभ्यता के बारे में भी जानकारियां प्राप्त की। कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को दहेज प्रथा, बाल विवाह, नशाखोरी के चक्कर में नहीं पड़ने की सलाह दी। इस मौके पर अभाविप के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शशांक चौबे, विकास कुमार, समाज सेवी बिंदु कुमार रवि, अजय कुमार सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...