पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टैंकरों की संख्या बढ़ाने की मांग

टैंकरों की संख्या बढ़ाने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वार्ड संख्या 27 के वार्ड पार्षद कमर यासमीन ने अलग-अलग मुद्दों को लेकर निगम के महापौर, उपमहापौर और कार्यपालक पदाधिकारी को आवेदन पत्र सौंपा है, जिसमें रमजान को मद्देनजर रखते हुए नूरी मस्जिद के नाली की सफाई ,चापाकल बनवाने, वार्ड के नालों में समुचित सफाई कराने व गर्मी में वार्डों में जलापूर्ति करने के लिए टैंकरों की संख्या बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने जलापूर्ति में टैंकरों की संख्या बढ़ाने को कहा है। उन्होंने कर्बला चौक के पास, कल्लू बॉक्स के आवास के पास, श्मशान घाट स्थित गमहैल स्थान रोड, पहाड़ी रोड तौफीक खान के आवास के पास, हुसैन नगर, पहाड़ी मोहल्ला उर्दू गर्ल्स हाई स्कूल ,पहाड़ी मोहल्ला मजार शरीफ ,व शाह मोहल्ला पुराना गढ़वा रोड, दुर्गा मिल के पास टैंकर देने की मांग की गई है। रमजान माह को देखते हुए वार्ड संख्या 27 के क्षेत्रों में लगाए गए चापाकल को चिन्हित कर उसे बनाने के लिए भी कहा गया है। जिसमें कुछ जगहों को चिन्हित किया गया है जहां चापाकल खराब हो चुके हैं उसमें खमरिया स्कूल ,राधा भवन, नूरी मस्जिद ,पहाड़ी मोहल्ला और हलवाई पट्टी के पास चापाकल के मरम्मत को लेकर आवेदन दिया गया है। कई वार्डों के पुल का नाला भी सफाई नहीं हो पाया है जिससे नालियों में जल्दी पानी और से भर गया है और पानी सड़कों पर आकर बहने लगती है।

खबरें और भी हैं...