पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तीन गो पालक महिलाओं को दी गई फ्रीजियन गाय

तीन गो पालक महिलाओं को दी गई फ्रीजियन गाय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला गव्य विकास विभाग द्वारा आयोजित पशु मेला में बीपीएल महिलाओं को दुधारू गाय दी गई। वित्तीय वर्ष 2016-17 में चयनित तीन गो पालक महिलाओं को 90 प्रतिशत अनुदान पर होलिस्टिक फ्रीजियन गाय दी गई। सभी लाभुक कांडी प्रखंड के सूंडीपुर गांव के हैं। इनमें पूरन मेहता की प|ी किरण देवी, कमलेश शर्मा की प|ी रीमा देवी व रामप्यारे चौधरी की प|ी बिगनी देवी शामिल हैं।

इस संबंध में जिला गव्य विकास पदाधिकारी शम्मी कपूर ने बताया कि झारखंड मिल्क फेडरेशन की ओर से कांडी प्रखंड का सूंडीपुर व रमना प्रखंड का मड़वनिया, कोरगा व भागोडीह गांव चयनित है। सूंडीपुर गांव के 170 बीपीएल महिलाओं को लाभुक के रूप में चयन किया गया है। वहीं रमना प्रखंड के तीनों गांव को मिलाकर 30 लाभुक चयनित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पशु मेला में व्यापारी गाय लेकर आते हैं। लाभुक स्वयं गाय पसंद कर अपने घर ले जाते हैं। दूध दुहने के बाद लाभुकों की सहमति के बाद ही गाय की खरीद प्रक्रिया व बीमा की प्रक्रिया पूरी की जाती है।

उन्होंने बताया कि एक लाभुक के लिए इसकी कुल योजना राशि एक लाख 16 हजार चार सौ रुपए है। इसमें लाभुक को शुरू में एक गाय दी जाती है। इसके लिए 45 हजार रुपए गाय के लिए तथा शेड बनाने के लिए 15 हजार रुपए व एक हजार रुपए अन्य सामग्री की खरीद के लिए दिए जाते हैं। छह माह बाद दूसरे फेज में 45 हजार 180 रुपए दिए जाते हैं। उन्होंने बताया कि जिले में वित्तीय वर्ष 2016-17 के लाभुकों को प्रथम फेज के तहत ही राशि दी गई है। एकमात्र लाभुक सूंडीपुर निवासी किरण देवी को योजना के दूसरे फेज का लाभ दिया गया है। मौके पर जिला पशुपालन पदाधिकारी डाॅ. अशोक कुमार अरूण, गव्य तकनीकी पदाधिकारी अनिल कुमार ओझा उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...