प्रेसवार्ता करते डीएसपी व पकड़ा गया आरोपी।
किस्तों में वसूल रहे हैं रंगदारी के रुपए : डीएसपी
सुजीत कुमार ने बताया कि रंगदारी मांगने के मामले में शहर में पूर्ण विराम लगा दी गई है अब अपराधी छोटे छोटे दुकानदारों से किस्तों में भी रंगदारी के पैसे वसूलने लगे हैं। नेसार से चार लाख रुपये मांगे गए थे। पहली किस्त के रूप में बीस हजार और अब दूसरी किस्त के तौर पर दस हजार वसूले गए गयी। हालांकि रंगदारी मांगने वाले हिमांशु तिवारी ने फोन पर कहा कि अब तो तुम्हें चार लाख देने ही पड़ेंगे। इसके अलावा जब तक राहुल तिवारी जेल में रहेगा तब तक तुमसे पंद्रह हजार प्रतिमाह अलग से वसूले जाएंगे। नहीं देने पर अंजाम भुगतने को तैयार रहने की बात कही।
मृतक रोशन दुबे ने कराया था हिमांशु तिवारी से परिचय
डीएसपी सुजीत कुमार ने बताया कि रंगबाजों का सरगना हिमांशु है। उसी के कहने पर यह सभी लोग अलग-अलग जगहों से रंगदारी की मांग करते हैं और पैसे वसूल करते हैं। हिमांशु रंगदारी मांगने मामले में दो बार जेल जा चुका है। हाल के दिनों में छोटी-छोटी दुकानदारों से रंगदारी मांगने के अलावा गढ़वा के बस स्टैंड टेंपो स्टैंड एवं छोटे-छोटे व्यवसायी से हिमांशु तिवारी रंगबाजी वसूल कर रहा है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी होगी। छापामारी में थाना प्रभारी व्यास राम के अलावे अवर निरीक्षक अनिरुद्ध प्रसाद चित्रगुप्त सिंह राजीव कुमार सिंह के अलावे चैनपुर पुलिस बल की अहम भूमिका रही है।