पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दिन दहाड़े उचक्कों ने बाइक की डिक्की तोड़ 3 लाख उड़ाए

दिन-दहाड़े उचक्कों ने बाइक की डिक्की तोड़ 3 लाख उड़ाए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के मेन रोड में बालिका मध्य विद्यालय के पास एसबीआई मुख्य शाखा के पैसे निकाल कर सोना-चांदी की दुकान में किसी काम से गए एक व्यक्ति के मोटरसाइकिल की डिक्की तोड़कर उचक्कों ने दिन के 1.26 मिनट पर तीन लाख रुपए उड़ा ले गए। इस मामले में भुक्तभोगी गढ़वा शहर के मेन रोड निवासी सत्येंद्र गुप्ता ने शाम पांच बजे थाना में आवेदन देकर कार्रवाई का अनुरोध किया है।

पुलिस आवेदन के आलोक में घटना की छानबीन में जुट गई है। पुलिस बैंक तथा इस परिसर में संचालित दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से उच्चके की पहचान में जुट गई है। घटना के संबंध में पीड़ित व्यक्ति ने कहा कि वह एसबीआई मुख्य शाखा से शनिवार की दोपहर में तीन लाख रुपए की निकासी कर पैसा को एक थैला में डालकर बैंक के नीचे खड़ी अपनी मोटरसाइकिल की डिक्की में रखकर बालिका मध्य विद्यालय के पास स्थित एक सोने-चांदी की दुकान में कुछ काम से गया था। जब वापस लौटा तो पाया कि मोटरसाइकिल की डिक्की टूटी हुई है तथा उसमें रखे पैसे गायब हैं। इसकी सूचना तत्काल वहां मौजूद लोगों को देते हुए बैंक अधिकारी से मिला। तत्पश्चात थाना में आवेदन देकर कार्रवाई का अनुरोध किया।

इस घटना से शहर के लोग सकते में

सीसीटीवी फुटेज में कैद अपराधी।

बैंक के सीसीटीवी में कैद हुआ उचक्का

मुख्य मार्ग के सबसे व्यस्त क्षेत्र से इस तरह की घटना ने लोगों को सकते में डाल दिया है। मोटरसाइकिल से पैसे उड़ाए जाने की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के सहारे पैसा लेकर भागने वाले युवक की पहचान में जुट गई है। साथ ही अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ओर से लगातार छापेमारी की जा रही है। गढ़वा एसडीपीओ समीर तिर्की ने कहा कि पुलिस बैंक से सीसीटीवी फुटेज व घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज मंगाकर पूरे मामले की जांच कर रही है। बहुत जल्द मामले में संलिप्त अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

घटनास्थल पर जांच करते एसडीपीओ व थाना प्रभारी।

खबरें और भी हैं...