पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सार्वजनिक स्थल पर नहीं किया गया है चबूतरा का निर्माण

सार्वजनिक स्थल पर नहीं किया गया है चबूतरा का निर्माण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गढ़वा | रमना प्रखंड के करचा के ग्रामीणों ने बीडीओ को आवेदन देकर उप मुखिया पर 14वें वित्त की राशि का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। आवेदन में उल्लेख किया गया है कि करचा के उप मुखिया अपने घर के पास सरकारी सड़क पर दो फीट अवैध चबूतरा का निर्माण किया गया है। चबूतरा का जो निर्माण किया गया है वह सार्वजनिक स्थल पर नहीं है। जबकि उप मुखिया ने अपने घर के अंदर व बाहर एक- एक बोर कराया है। उप मुखिया सरकारी राशि का दुरुपयोग कर रहे हैं। आवेदन में कहा गया है कि उप मुखिया करचा के ग्रामीणों का बात नहीं सुनते हैं। मनमाने तरीके से कार्य कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बीडीओ से आग्रह किया कि जांच कर उप मुखिया पर कानूनी कार्रवाई की जाए।

खबरें और भी हैं...