पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विद्यालय प्रार्थना में ही सड़क सुरक्षा से संबंधित जानकारी बच्चों को दें

विद्यालय प्रार्थना में ही सड़क सुरक्षा से संबंधित जानकारी बच्चों को दें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साउथ प्वाइंट आवासीय विद्यालय के सभाकक्ष में जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देशानुसार विद्यालय के शिक्षकों के साथ बैठक की गई। इसमें सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने एवं प्रार्थना सभा में बच्चों को विद्यालय में गुणात्मक शिक्षा एवं उनके साफ सफाई पर चर्चा की गई। विद्यालय के निदेशक आरएन सिंह ने अपने शिक्षकों को यातायात नियमों से संबंधित निर्देश दिया कि वे विद्यालय प्रार्थना में ही सड़क सुरक्षा से संबंधित बच्चों को जानकारी दें।

विद्यालय के प्राचार्य प्रेम कुमार चौबे ने विद्यालय में संस्कारयुक्त शिक्षा एवं अनुशासन के साथ शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को बताया तथा शिक्षकों के माध्यम से बच्चों के बीच यह संदेश दिया गया कि विद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालय का प्रयोग किया जाए। इस अवसर पर एलएल झा, डी उपाध्याय, केएन पांडेय, रंजीत उपाध्याय, माया सिंह, संतोष गुप्ता, विजय सिंह उपस्थित थे।

बैठक में उपस्थित विद्यालय के निदेशक व अन्य।

खबरें और भी हैं...