पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पतंजलि योग समिति ने बिगन देवी योग कक्षा में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव मनाया

पतंजलि योग समिति ने बिगन देवी योग कक्षा में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव मनाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पतंजलि योग समिति हरिद्वार के बैनर तले बिगन देवी योग कक्षा में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव मनाया गया। इसके मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष पिंकी केशरी एवं उपाध्यक्ष मीरा देवी उपस्थित थीं। पिंकी केशरी ने योग से होने वाले लाभ पर विस्तार से प्रकाश डाला। इन्होंने प्रतिदिन योग करने की सलाह दी। मीरा देवी ने कहा योग करने से मन मस्तिष्क अच्छा रहता है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता अलखनाथ पांडेय ने योग से लाभ के बारे में विस्तारपूर्वक बताते हुए कहा कि जैसे जीवन में प्रतिदिन भोजन एवं स्नान करते हैं। उसी तरह एक घंटा प्रतिदिन योग करने से मन मस्तिष्क स्वस्थ रहता है। शरीर की क्षमता बढ़ती है। योग करने से लोग कभी थकते नहीं व निरोग रहते हैं। भारत स्वाभिमान के राज्य प्रभारी रासबिहारी तिवारी ने योग के बारे में बताया। बीपी प्लाजा के योग शिक्षक सुशील कुमार केशरी ने योग से हवन यज्ञ संपन्न कराया। योग से लाभ के बारे में विधायक प्रतिनिधि संतोष केशरी, राजेंद्र प्रसाद केशरी, मनोज कुमार केशरी, रामदास गुप्ता ने भी बताया। कार्यक्रम का संचालन बिगन देवी योग कक्षा के शिक्षक सह राष्ट्रीय केशरवानी वैश्य महासभा के झारखंड जनगणना प्रमुख प्रदीप केशरी ने किया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोग।

खबरें और भी हैं...