गढ़वा | आरके पब्लिक स्कूल में शनिवार को हस्तकला प्रदर्शनी लगाई गई। बच्चों ने स्वयं के बनाए विभिन्न कलाकृति, चित्र व अन्य सामान की प्रदर्शनी भी लगाई। इसकी लोगों ने सराहना की। विद्यालय के छात्र-छात्राओं के एक ग्रुप के बीच कुकिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। लोगों ने अलग अलग तरह के पकवान का लुत्फ उठाया। हस्तकला प्रदर्शनी सह कुकिंग प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के निदेशक अलखनाथ पांडेय ने किया।