भंडरिया | बरकोल खुर्द निवासी इरशाद अंसारी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। जानकारी देते हुए एएसआई बेसरा ने बताया कि 15 मई की रात इरशाद अंसारी अपने प|ी को जहर दे कर हत्या कर दिया था। जानकारी के अनुसार एक वर्ष पूर्व गढ़वा जिला के रंका प्रखंड में इरशाद अंसारी की शादी हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज कम मिलने को लेकर पति-प|ी के बीच झगड़ा हुआ करता था। हत्या के बाद मृतक के पिता ने प्राथमिक भंडरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।