गढ़वा एसपी एम अर्शी हटाए गए शिवानी तिवारी होंगी नई एसपी
जिला पुलिस अधीक्षक के पद पर आईपीएस अधिकारी शिवानी तिवारी के नाम की अधिसूचना जारी की गई है। अब जिले के दोनों ही महत्वपूर्ण पदों को महिला अधिकारी संभालेंगी। शिवानी तिवारी जिले की दूसरी महिला व 25वीं पुलिस अधीक्षक होंगीं। इससे पहले वर्ष 1992-94 में निर्मला चौधरी पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्य कर चुकी हैं। अब देखना यह रोचक होगा कि महिला अधिकारी जिला की सुरक्षा में कितना खरा उतरती हैं। या बेदाग अपनी कार्यकाल को पूरा करतीं है। क्योंकि पूर्व में यहां तीन-तीन एसपी विवाद के चक्कर में यहां से हटाए गए है। जिसका नतीजा रहा कि कम समयावधि में ही स्थानांतरण का भेंट चढ़ना पड़ा। 2016 में तत्कालीन एसपी प्रियदर्शी आलोक का विवाद झामुमो नेताओं से हुआ। वहीं 2017 में चर्चित सोनाली हत्याकांड तथा विशुनपुरा थाने के जतपुरा में बालू घाट पर गोली कांड हुआ था। जिसका खुलासा भी नहीं हो सका। वहीं छह माह में ही तत्कालीन एसपी आलोक कुमार का स्थानांतरण कर दिया गया। इसके बाद 2017 में एम अर्शी ने योगदान दिया। 30 अप्रैल को अधिवक्ता आशीष दूबे के साथ बेरहमी से पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों ने मारपीट की थी। इस मामले में भी एसपी एम अर्शी को जनाक्रोश का सामना करना पड़ा। पुलिस के खिलाफ अधिवक्ताओं ने भी आंदोलन किया। इस कारण वे भी विवाद में रहे।
शिवानी तिवारी।