पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गांव को शिक्षित बनाने के लिए निकाली गई शोभायात्रा

गांव को शिक्षित बनाने के लिए निकाली गई शोभायात्रा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एकल अभियान गढ़वा अंचल के वार्षिक अभियान दक्षता वर्ग कार्यक्रम के तहत बुधवार को शोभा यात्रा निकाली गई। यह शोभा यात्रा अंचल कार्यालय सहिजना से चलकर मुख्य मार्ग होते हुए शहर के रंका मोड़ तक गई। वहां से पुन: सहिजना रोड़ होते हुए दानरो नदी के तट पर पहुंची। इसके बाद पुन: कार्यालय में आकर समाप्त हो गई। इस शोभा यात्रा में गढ़वा प्रखंड के अलावे चिनियां, मेराल, बंशीधर नगर, डंडई, विशुनपुरा, मझिआंव, रंका व रमना के लोग शामिल हुए।

इस अवसर पर जिला अभियान प्रमुख संतोष प्रसाद यादव ने कहा कि एकल अभियान के तहत प्रत्येक प्रखंड में 30-30 एकल विद्यालय चलाया जाता है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम पांच दिनों तक चलेगा। उन्होंने कहा कि अभियान दक्षता वर्ग में एकल अभियान में पंचमुखी शिक्षा के माध्यम से गांव को शिक्षित बनाने के लिए कार्य कर रही है। पंचमुखी शिक्षा का उद्देश्य पहला प्राथमिक शिक्षा शिक्षित गांव, दूसरा आरोग्य शिक्षा स्वस्थ गांव, तीसरा ग्राम विकास शिक्षा विकसित गांव, चौथा जागरण शिक्षा जागृत गांव व पांचवां संस्कार शिक्षा शिक्षित गांव है। इस उद्देश्य से एकल अभियान में पंचमुखी शिक्षा चला रहा हैं। इस वर्ग में गढ़वा अंचल के नौ संचों से पूर्ण कालीन सेवा व्रती कार्यकर्ता 40 की संख्या में उपस्थिति हैं। वर्ग 14 मई से 18 मई तक चलेगा। इसके पूर्व 14 मई को इस कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती मां व भारत मां के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में अंचल समिति अध्यक्ष सतीश प्रसाद गुप्ता, उपाध्यक्ष डॉक्टर पतंजलि केसरी, सचिव अरुण कुमार मेहता, प्राथमिक शिक्षा प्रभारी संतोष कुमार अग्रवाल, जितेंद्र महतो, राजीव कुमार यादव, मनोहर कुमार, अजीत प्रजापति, ज्योति प्रकाश, अवध प्रसाद यादव, प्रभाकर पांडेय, शंभू नाथ मेहता, नंदलाल प्रसाद मेहता, उपेंद्र व्यास, राजबली व्यास, अशर्फी चौधरी, विपिन बिहारी मेहता, हलकन सिंह कुशवाहा, लीला देवी, कौशल्या देवी आदि उपस्थित थे।

पहल

प्रत्येक प्रखंड में संचालित 30-30 एकल विद्यालयों की ओर से अगले पांच दिनों तक कार्यक्रम का होगा आयोजन

शोभा यात्रा में शामिल लोग।

खबरें और भी हैं...