मानस मंडली ने सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया
गढ़वा | मानस मंडली के तत्वावधान में बुधवार को सदर प्रखंड के अशोक बिहार में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। सुंदरकांड पाठ का आयोजन अशोक बिहार निवासी कमलेश तिवारी के आवास पर हुआ। इस दौरान मानस मंडली के सदस्यों ने एक से बढ़कर एक भजन कीर्तन प्रस्तुत किया। भक्तिगीतों से वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय हो गया। मौके पर उपस्थित लोगों ने सुंदरकांड पाठ का श्रवण पूरे भक्तिभाव से किया तथा सुंदरकांड पाठ से प्राप्त संदेश को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मानस मंडली के अरुण दुबे, आत्मा पांडेय, बृजेश पांडेय, प्रभु दुबे, रविंद्र कुमार मिश्र, सियाराम पांडेय, अशोक पटवा, माया तिवारी, रघुपति सिंह, द्वारिका नाथ पांडेय, रंजन दुबे, ददन दुबे, लव दुबे, मनोज दुबे, मनोज दुबे, दीपक पाठक आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सुंदरकांड पाठ के मौके पर बड़ी संख्या में महिला व पुरुष शामिल हुए।