पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गोशाला और संस्कृत विद्यालय की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराएं

गोशाला और संस्कृत विद्यालय की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धर्म रक्षा वाहिनी के तत्वावधान में बुधवार को शहर के रंका मोड़ स्थित इंदिरा गांधी पार्क में एक दिवसीय धरना दिया गया। धरना के पश्चात धर्म रक्षा वाहिनी के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने उपायुक्त को मांग पत्र सौंपकर श्री कृष्ण गोशाला एवं संस्कृत पाठशाला की भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने की मांग की गई। साथ ही राज्य के राज्यपाल, मुख्यमंत्री आदि से इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने के लिए कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह किया।

धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि दबंग एवं असमाजिक तत्वों द्वारा श्री कृष्ण गोशाला एवं संस्कृत पाठशाला की भूमि का अतिक्रमण कर लिया गया है। बार बार इस संबंध में धर्म रक्षा वाहिनी की पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा जिला प्रशासन से मांग की जाती रही है। मगर प्रशासन का ध्यान इस ओर नहीं है। जिला प्रशासन श्री कृष्ण गोशाला की समिति को 72 घंटे के अंदर भंग करते हुए नई कमेटी का गठन करने, साथ ही नए सिरे से सदस्यता अभियान चलाने, श्री कृष्ण गोशाला व संस्कृत पाठशाला की भूमि की चारदीवारी कराने का अभियान चलाए। धरना को जिलाध्यक्ष रमेश कुमार दीपक, जिला महामंत्री राकेश केशरी, महेंद्र प्रसाद, अनिल पांडेय, विनोद प्रसाद, अभय शंकर तिवारी, दिनेश चौधरी, शंकर मालाकार, राजन सिन्हा, प्रकाश कुमार, अनूप कुमार, दीपक सोनी, सुनील सोनी, राजेश शर्मा आदि ने भी संबोधित किया। जबकि मौके पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

धर्म रक्षा वाहिनी ने रंका मोड़ पर एक दिवसीय धरना दिया, श्रीकृष्ण गोशाला की कमेटी भंग कर नई कमेटी बनाने की मांग

धरना देते धर्म रक्षा वाहिनी के पदाधिकारी।

खबरें और भी हैं...