पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नो इंट्री के दौरान वाहनों के ठहराव स्थल पर पेयजल संकट से निपटने के लिए हैंडपंप लगाने का निर्णय

नो इंट्री के दौरान वाहनों के ठहराव स्थल पर पेयजल संकट से निपटने के लिए हैंडपंप लगाने का निर्णय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक समाहरणालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई। इसमें शहर में प्रतिदिन नो इंट्री समाप्त होने के बाद सड़क जाम की समस्या से निजात दिलाने समेत कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में नो इंट्री को समाप्त करने की समिति के कई सदस्यों की मांग के आलोक में शनिवार और रविवार को शहर में नो इंट्री हटाने का ट्रायल करने का निर्णय लिया गया। जिससे शहर में नो इंट्री समाप्त करने के बाद क्या स्थिति उत्पन्न होगी इसका अनुमान लगाया जा सके। वहीं शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करते हुए इसे प्रभावी तरीके से लागू करने पर बल दिया गया।

इस दौरान बिजली विभाग के पदाधिकारी को रंका मोड़ से लेकर चिनियां मोड़ तक बिजली के सभी जर्जर खंभे को बदलने को बदलने का निर्देश दिया गया। एनएच के पदाधिकारी को शहरी क्षेत्र में सड़क पर बन आए गड्ढे को अविलंब दुरुस्त करने को कहा गया। वहीं स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि को 108 एंबुलेंस का व्यापक पैमाने पर प्रचार-प्रसार करने का निर्णय लिया गया। इसी प्रकार पुलिस के हेल्पलाइन 100 नंबर के अलावा दूसरे नंबर को भी सार्वजनिक करने का निर्णय लिया गया। साथ ही शहर के बाहर उन क्षेत्रों में जहां नो इंट्री के दौरान वाहनों का ठहराव होता है वहां पेयजल संकट से निपटने के लिए बोरिंग कराकर हैंडपंप लगाने का निर्णय लिया गया। बैठक में डीआरडीए के निदेशक जिला परिवहन पदाधिकारी लक्ष्मीकांत नारायण, शौकत खान, अलखनाथ पांडेय, शारदा महेश प्रताप देव, विनोद कमलापुरी समेत कई लोग उपस्थित थे।

शहर में जाम से निजात पाने के लिए शनिवार व रविवार को नो इंट्री समाप्त करने का निर्णय

सड़क जाम के मुद्दे पर सोशल मीडिया में शहर के लोगों द्वारा जोरदार ढंग से चलाया गया था कैंपेनिंग

जाम की स्थिति।

गढ़वा में सोशल मीडिया पर चलाए गए नो इंट्री के मुहिम को प्रमुखता से प्रकाशित किया था

पिछले दिनों सोशल मीडिया फेसबुक पर गढ़वा शहर के लोगों के द्वारा गढ़वा शहर में जाम की स्थिति से निजात के लिए चलाए गए कैंपेनिंग को दैनिक भास्कर ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसमें लोगों ने गढ़वा शहर में बेतरतीब जाम को समस्या का मूल कारण नो इंट्री को माना था। साथ ही प्रशासन से नो इंट्री समाप्त करते हुए गति सीमा निर्धारित कर वाहनों का लगातार परिचालन की मांग की थी। मंगलवार को प्रशासन ने लोगों की मांग को देखते हुए इसे ट्रायल के रुप में शनिवार व रविवार को इसे समाप्त करने का निर्णय लिया है। यदि यह सफल रहा तो आगे अन्य दिन भी आवागमन सुचारु रुप से किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...