जनता दरबार में महिला ने की ससुराल में प्रताड़ित किए जाने की शिकायत
उपायुक्त डाॅ. नेहा अरोड़ा ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया। जनता दरबार में कुल 9 मामले आए। उपायुक्त ने सभी मामलों की त्वरित गति से निष्पादन के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया है। शहर के चिनिया रोड निवासी मालती देवी ने अपने पति, सास, ससुर एवं देवर के विरुद्ध प्रताड़ित करने कि शिकायत उपायुक्त से की। बताया कि पति ओमकार सिंह कांडी प्रखंड के रतनगढ़ में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उनके गांव में जाने पर मारपीट कि जाती है एवं घर से भगाने का प्रयास किया जाता है। मारपीट के डर से वे गढ़वा में ही रहती हैं तथा अपने गांव कांडी प्रखंड के बहेरवा गांव नहीं जाती हैं। उनके पति के द्वारा उनका देखभाल एवं भरण पोषण भी नहीं किया जाता है। उन्होंने उपायुक्त से पति के वेतन का आधा हिस्सा भरण पोषण के लिए दिलाने की मांग किया है।
जनता दरबार में भवनाथपुर प्रखंड के भोला महतो ने उपायुक्त को से मिलकर मृतक पुत्र की मुआवजा की राशि भुगतान कराने की मांग की। खरौंधी प्रखंड के रामनाथ बैठा ने प्रधानमंत्री आवास निर्माण के लिए प्राप्त आवास को उसी प्रखंड के दूसरे पंचायत में निर्माण करने के लिए आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि उन्हें एवं उनके पुत्र दोनों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है परन्तु चांदनी पंचायत में उनलोगों कि भूमि कम होने के कारण दूसरे पंचायत करीवाडीह में निर्माण करने कि अनुमति के लिए आग्रह किया है।