शहरी आजीविका मिशन के तहत 70 युवक-युवतियों को प्रशिक्षण दिया गया
नगर परिषद की ओर से शहरी आजीविका मिशन के तहत विभिन्न ट्रेड में लगभग 70 युवक-युवतियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के बाद उक्त सभी अभ्यार्थियों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय में किया गया। प्रमाण पत्र का वितरण नगर परिषद अध्यक्ष पिंकी केसरी व उपाध्यक्ष मीरा देवी ने संयुक्त रूप से किया।
इस मौके पर पिंकी केसरी ने कहा कि नगर परिषद द्वारा ब्यूटीशियन, इलेक्ट्रानिक सहित अन्य ट्रेड में युवक व युवतियों को पिछले छह माह से प्रशिक्षण दिया जा रहा था। उन्होंने कहा कि नगर परिषद के सभी 21 वार्ड के युवक व युवतियों को चिन्हित कर प्रशिक्षण देने का कार्य किया गया है। शहर के बेरोजगार युवक व युवतियां विभिन्न ट्रेड में प्रशिक्षण लेना चाहते हैं तो वे नगर परिषद कार्यालय में लाकर आवेदन जमा कर सकते हैं। मौके पर सिटी मिशन मैनेजर जितेन्द्र सिंह, अमित पांडेय उपस्थित थे।