रेखा देवी बनीं ग्राम विकास समिति की अध्यक्ष
गढ़वा | गढ़वा प्रखंड के आदर्श पंचायत मधेया के महुपी गांव में ग्रामीणों की बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मति से ग्राम विकास समिति का गठन किया गया। नवगठित कमेटी में रेखा देवी को अध्यक्ष, सुनील कुमार चौबे को सचिव एवं कोषाध्यक्ष देवेंद्र पाल बनाए गए है। जबकि नौ सदस्यीय कमेटी में सर्वसम्मति से सरोज देवी, पानपति देवी, प्रमिला देवी, मुरैना देवी, सुशीला देवी, जयराम पाल, अवध किशोर चौबे, विनोद कुमार चौबे को रखा गया है। समिति गठन के मौके पर पंचायत सचिव बसंत पांडेय, रोजगार सेवक संजीव कुमार, स्वयंसेवक शैलेश तिवारी, वार्ड सदस्य उदय पाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे। वहीं मधेया पंचायत में ग्राम विकास समिति के गठन को लेकर होने वाली ग्रामसभा को लेकर तिथि निर्धारित की गई है। यशवंत पांडेय ने 16 मई को हूर एवं भरठिया, 17 मई को झुरा एवं हरैया तथा 18 मई को मधेया गांव में चुनाव होना है।