- Hindi News
- National
- यमुना में डूबे युवक का नहीं लगा सुराग पुलिस ने बुलाई स्पेशल गोताखोरों की टीम
यमुना में डूबे युवक का नहीं लगा सुराग पुलिस ने बुलाई स्पेशल गोताखोरों की टीम
मंगलवार शाम के समय कलसौरा गांव में यमुना में डूबे 18 वर्षीय साहिल का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। हालांकि पुलिस पिछले 24 घंटों से लगातार गोताखोरों की मदद से यमुना में युवक को तलाशने के लिए सर्चिंग अभियान चलाए हुए हैं।
बयाना चौकी इंचार्ज अजमेर सिंह ने बताया कि साहिल को ढूंढने के लिए हमारे यहां के गोताखोर कल से ही लगे हुए थे। लेकिन जिस जगह साहिल डूबा था वहां पर यमुना की गहराई लगभग 40 से 45 फीट है। और बिना ऑक्सीजन सिलेंडर के पानी में इतनी गहराई तक नीचे जाते हुए गोताखोरों को दिक्कत आ रही थी। ऐसे में अब कुरुक्षेत्र से गोताखोरों की स्पेशल टीम बुलाई गई है जो ऑक्सीजन सिलेंडर की मदद से साहिल की तलाश यमुना में कर रही है। बता दें कि कल अमावस्या के चलते कलसौरा गांव के रहने वाले साहिल और अंकित यमुना में पूजा की सामग्री प्रवाहित करने के लिए अपने गांव के यमुना घाट पर गए थे। इस बीच अचानक से सामग्री प्रवाहित करते हुए साहिल का पैर फिसल गया और यमुना नदी के गहरे पानी में चला गया। और डूबने लगा। इस बीच गांव के सरपंच राजपाल सिंह द्वारा पुलिस को युवक की डूबने के बारे में सूचित करने के बाद कल से ही पुलिस गोताखोरों की मदद से यमुना में अंकित की तलाश कर रही है।