3 दिन बाद लौटे जब्तशुदा गायब हुए तीनों हाईवा
गरियाबंद | ग्राम पंचायत बारूका से अवैध रेत उत्खनन और परिवहन करते तहसीलदार द्वारा जब्त किए गए तीनों रेत से भरे हाईवा जब्ती के बाद मौके से गायब हो गए थे। मंगलवार को खबर के प्रकाशन के बाद तीनों हाईवा सीटी कोतवाली पहुंच गए हैं। दो हाईवा सीजी 07 बीजी 7300 मनोज अग्रवाल भिलाई तथा सीजी 23 1651 जेके कंस्ट्रक्शन गरियाबंद की है। जबकि एक हाईवा 23 0844 दोपहर बाद पहुंची। 12 अप्रैल को अवैध रेत खनन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए तहसीलदार ने रेत खदान से एक जेसीबी मशीन और तीन हाईवा जब्त कर चालक के सुपुदर्गी में दिया था और प्रकरण के निराकरण होते तक मौके पर ही यथास्थिति खड़े रखने के निर्देश दिए थे। लेकिन तहसीलदार कार्रवाई कर मुख्यालय पहुंचे नहीं थे कि कुछ समय के बाद ही तीनों जब्तशुदा रेत से भरी हाईवा मौके पर से गायब हो गए थे।