पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अब नई वोटिंग मशीनों से होंगे विधानसभा चुनाव

अब नई वोटिंग मशीनों से होंगे विधानसभा चुनाव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गरियाबंद | आगामी विधानसभा चुनाव में अब नई वोटिंग मशीन का उपयोग किया जाएगा। वीवीपीएटी होने से अधिक सुरक्षा और पारदर्शिता होगी। इसके लिए पुरानी वोटिंग मशीनों को अपडेट कर वीवीपीएटी से जोड़ा जाएगा। वोटर वेरीफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल के जुड़ने से इलेक्ट्रानिक परिणाम का मिलान वोटिंग के बाद निकली पर्ची से किया गणना के साथ किया जाएगा। देश में बीते कुछ चुनाव में वर्तमान वोटिंग मशीन को लेकर शिकायत मिलने के बाद चुनाव आयोग (ईसीआई) मशीन में नई तकनीक वीवीपीएटी जोड़ने जा रही है। इससे अब मतदाता यह देखने को समक्ष होंगे कि उसका वोट किस पार्टी को गया, उन्हें बटन दबाने पर मशीन की स्क्रीन में प्रदर्शित होगा।

इसके लिए अब ईसीआई पूरे देशभर से मशीनों को वापस मंगा रही है। इसी के चलते तहसील कार्यालय में रखी 577 वोटिंग मशीन का भौतिक सत्यापन किया गया। अपर कलेक्टर के के बेहार और डिप्टी कलेक्टर वाहिले के साथ राजनैतिक दल के सदस्यों की उपस्थिति में भौतिक सत्यापन कर मशीनों को सील कर दिया गया। इस दौरान भाजपा से रिखीराम यादव, प्रकाश यादव, कांग्रेस से ओम राठौर, राकांपा से लक्ष्मण सोनवानी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...