स्काउट-गाइड्स संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राज्य के नवनिर्वाचित जिला संघ के पदाधिकारियों को जनपद सभाकक्ष में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं सचिव रोमन साहू ने शपथ दिलाई। इस अवसर पर राज्य मुख्यालय से सहायक राज्य आयुक्त डाॅ. अजय राव, सहायक राज्य संगठन आयुक्त व जिला निर्वाचन पर्यवेक्षक केआर कश्यप, डीईओ एवं जिला आयुक्त एसएल ओगरे उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत में विधायक सहित पदाधिकारियों का संघ की ओर से स्कार्फ लगाकर स्वागत किया गया।
नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष विधायक संतोष उपाध्याय के साथ तीन पुरुष उपाध्यक्ष रिखीराम यादव, प्रीतम सिन्हा, आशीष शिंदे, महिला उपाध्यक्ष मिलेश्वरी साहू, पुष्पा जगन्नाथ साहू, कांति बस्तिया के अलावा जिला सदस्यों, आजीवन सदस्यों तथा साधारण सदस्यों ने भी शपथ ग्रहण की। सभी को सदस्यता प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया। इस मौके पर संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि मैं समाज एवं मानव के प्रति ईमानदारी से सेवा एवं सद्भावना के लिए कार्य करूंगा, संस्कार एवं अनुशासन शिक्षा की रीढ़ है, जो स्काउटिंग का मूल आधार है। मैं आप सबसे मार्गदर्शन लेकर मिलजुलकर जिला के स्काउटिंग-गाइडिंग के विकास के लिए सतत प्रयास करूंगा। डाॅ. अजय राव ने कहा कि संघ का प्रयास रहेगा कि जिला प्रदेश में अग्रणी हो। मिलेश्वरी साहू ने कहा कि जिले के स्काउटिंग में सेवा सदभावना के लिए अपना नाम बनाए, ऐसा कार्य करेंगे।
कार्यक्रम में अनिल चंद्राकर, लोमश तारक, मकसूदन साहू, नंदू सिन्हा, प्राचार्य वंदना पाण्डेय, एफ लकड़ा, सुशीला कुजूर, व्याख्याता रेखा शुक्ला, चंद्रकला वर्मा, डीओसी नर्गिस बेगम, जिला संयुक्त सचिव सीमा साहू, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (स्का.) हीरा सिंह यादव, जिला प्रशिक्षण आयुक्त रामकुमारी नायक, लुकेश्वर प्रधान, देशराम धनुषधारी, राज्य पुरस्कार के लिए चयनित रेंजर भावना ध्रुव एवं ऐश्वर्या साहू उपस्थित रही।
गरियाबंद. संघ के जिलाध्यक्ष बने विधायक संतोष उपाध्याय को प्रमाण पत्र देते हुए डीईओ।
डॉ. रामकुमार जिला मुख्य आयुक्त बने
राज्य मुख्यालय द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ. रामकुमार साहू को जिला मुख्य आयुक्त मनोनीत किया गया है। पदेन जिला आयुक्त डीईओ एसएल ओगरे होंगे। सभी ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्याम चंद्राकर, टी सारथी, अजीत सिंह जाट जिला इसके जिला सदस्य होंगे। इनके द्वारा भी संघ में आजीवन सदस्य आशीष शिंदे, सोम प्रकाश साहू, संजीव चंद्राकर, मिलेश्वरी साहू, प्रीतम सिन्हा, साधारण सदस्य कांती बस्तिया, कृष्ण कुमार तारक, कन्हैयालाल साहू, प्रकाश यादव, महेंद्र कुमार साहू, संतोष कुमार ध्रुव, कमलेश साहू, ठाकुर राम सोनी, सुखचंद बेहरा, नेहा सिंघल, ठाकुर राम साहू, मोतीलाल साहू, मनोज माधवानी को भी शपथ दिलाई गई है।