पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज प्रदर्शन

गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छुरा| अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति संयुक्त मोर्चा एवं पिछड़ा वर्ग समाज के संयुक्त तत्वावधान में 16 मई को जिला स्तरीय महाबंद का आव्हान किया गया है। संयुक्त मोर्चा के जिला संयोजक देवसिंह रात्रे एवं नीलकंठ सिंह ठाकुर ने संयुक्त रूप से बयान जारी करते हुए कहा कि छुरा की नाबालिग लड़की हेम निधि साहू के अपहरणकर्ता की गिरफ्तारी एवं देवभोग जनपद अध्यक्ष नेहा सिंघल एवं उनके पति दीपक सिंघल एवं उनके साथी शीतला पांडे द्वारा सोशल मीडिया वाट्सएप ग्रुप में आदिवासी हरिजन समाज के लोगों को जातिगत असंवैधानिक टिप्पणी किए जाने से अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोग आहत हैं। नेहा सिंघल एवं उनके साथियों को अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत गिरफ्तारी की मांग की। इसी कड़ी में जसपुर पत्थरगढी में जनजाति समाज के संवैधानिक अधिकार को प्रदर्शित करने वाले शिलालेख को अराष्ट्रीय गतिविधियों में संलिप्त द्वारा तोड़फोड़ संवैधानिक अवमानना की कड़ी निंदा के साथ जिला स्तरीय सामाजिक प्रशासनिक समस्याओं को लेकर 16 मई को जिला गरियाबंद के सभी विकासखंडों में महा बंद का आह्वान किया गया है।

खबरें और भी हैं...