पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पैरी नदी से रेत खनन एक जेसीबी सहित 3 हाईवा जब्त

पैरी नदी से रेत खनन एक जेसीबी सहित 3 हाईवा जब्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गरियाबंद| जिला मुख्यालय से 10 किमी दूर ग्राम पंचायत बारूका अंतर्गत पैरी नदी में धड़ल्ले से रेत खनन किया जा रहा है। गुरुवार को कार्रवाई करते हुए जिला प्रशासन ने एक जेसीबी (चेन मशीन) तथा तीन हाईवा मौके पर पहुंच कर जब्त किया। जिस वक्त जिला प्रशासन की ओर से तहसीलदार कार्रवाई के लिए पहुंचे, उस वक्त चेन मशीन से रेत खनन कर हाईवा में भरा जा रहा था। लंबे से समय से चल ही अवैध उत्खनन की पुख्ता जानकारी कलेक्टर तक पहुंचने के बाद उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी को जांच के निर्देश दिए थे। अनुविभागीय अधिकारी ने तहसीलदार राकेश साहू तथा नायब तहसीलदार मनोज गुप्ता को जांच के लिए भेजा।

खबरें और भी हैं...