पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अभियान...जन जन तक पहुंच रहा स्वराज: मांझी

अभियान...जन-जन तक पहुंच रहा स्वराज: मांझी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मैनपुर| ग्राम स्वराज अभियान समाजिक न्याय दिवस का कार्यक्रम मैनपुर में शनिवार को आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में आश्रम छात्रावासों की छात्राओं ने आकर्षक आदिवासी नृत्य प्रस्तुत किया। मुख्यअतिथि संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन गोवर्धन मांझी, अध्यक्षता राजिम विधायक संतोष उपाध्याय, विशेष अतिथि गरियाबंद जिला पंचायत के अध्यक्ष श्वेता शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष डाॅ. रामकुमार साहु, ग्राम पंचायत मैनपुर के सरपंच सरिता ठाकुर ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सीधा प्रसारण में जैसे ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उद्बोधन प्रारंभ हुआ मैनपुर में बिजली बंद हो गई। मांझी ने बिजली कंपनी के अधिकारी को फटकार लगाई। तब तक जनरेटर की व्यवस्था की जा चुकी थी।

खबरें और भी हैं...