भगवान परशुराम की जयंती पर आज निकलेगी शोभायात्रा
भगवान परशुराम की जयंती पर आज निकलेगी शोभायात्रा
राजिम। विप्र कुल ब्राह्मण समाज राजिम द्वारा भगवान परशुराम की जयंती को प्राकट्य उत्सव के रूप में 18 अप्रैल को मनाया जाएगा। समाज के अध्यक्ष ध्रुव शर्मा एवं सचिव सुनील तिवारी ने बताया कि नगर के पत्थररा मार्ग पर स्थित विप्र समाज भवन में सुबह 9 बजे भगवान परशुराम की पूजा पाठ से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। 3 बजे नगर की मां महामाया मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो ब्राह्मण गुड़ी चौक, राजीव लोचन मंदिर, गायत्री मंदिर, गरियाबंद रोड होते हुए विप्र समाज भवन पहुंचकर समाप्त होगी। इसके बाद सामाजिक बंधुओं का उद्बोधन होगा।
परशुराम प्राकट्य उत्सव पर बांटेंगे मरीजों को फल
राजिम। भगवान परशुराम के प्राकट्य उत्सव के उपलक्ष्य में ब्राह्मण समाज के सदस्य व प्रदेश महामंत्री शिक्षक पंचायत संवर्ग विवेक कुमार शर्मा द्वारा स्वास्थ्य केंद्र में 1 दिन का ओपीडी मरीजों का बेड चार्ज आदि का खर्च वहन किया जाएगा। सुबह 11 बजे बिस्किट फल आदि बांटा जाएगा। साथ ही बाइक रैली निकाली जाएगी। गोपाल गोशाला में गो माता की सेवा कार्यक्रम भी होगा।