पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सैकड़ों शिक्षाकर्मियों के अंशदायी पेंशन योजना के लाखों रुपए खाते में नहीं िकए गए जमा

सैकड़ों शिक्षाकर्मियों के अंशदायी पेंशन योजना के लाखों रुपए खाते में नहीं िकए गए जमा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोसमी (छुरा) । छुरा विकासखंड के सैकड़ों शिक्षाकर्मियों के लाखों रुपए आज तक उनके खाते में जमा नहीं हुए। बता दें कि शासन द्वारा शिक्षाकर्मियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए 2012 से 10 प्रतिशत अंशदान काटकर अंशदायी पेंशन योजना के तहत शासन द्वारा जमा किए जाता है। लेकिन छुरा विकासखंड के शिक्षाकर्मियों की राशि काटकर एनएसडीएल खाते मेंं जमा किया जाना था। किंतु आज तक सत्र 2012 से 2016 तक की लगभग 50 माह की काटी गए लाखों का अधिकारी के पास हिसाब नहीं है। शिक्षाकर्मियों को यह बताया जाता है कि आपकी राशि बीईओ से जिला पंचायत गरियाबंद सीईओ के खाते में भेजी गई है। आगे की कार्रवाई उनकी है। संबंधित शिक्षाकर्मियों के खाते में कब जमा होगी इसकी जानकारी जिला पंचायत सीईओ देंगे।

खबरें और भी हैं...