कुंभकार समाज के जिलाध्यक्ष बने चक्रधारी
छुरा । छत्तीसगढ़ कुंभकार समाज जिला गरियाबंद का वार्षिक सम्मेलन ग्राम रानीपरतेवा में हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. श्वेता शर्मा, अध्यक्षता कुंभकार समाज जिलाध्यक्ष डॉ. डी. आर. चक्रधारी, विशिष्ट अतिथि माटीकला बोर्ड अध्यक्ष चंद्रशेखर पांडे, सांसद प्रतिनिधि अशोक राजपूत, जनपद अध्यक्ष धनेश्वरी मरकाम, जनपद सदस्य रेखा सोमन यदु, कुंभकार समाज की प्रदेशाध्यक्ष कैलाश प्रजापति थे। मुख्य अतिथि शर्मा ने कुंभकार समाज रनीपरतेवा हेतु 5 लाख का सामुदायिक भवन की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन डी. आर. कुंभकार ने किया। कार्यक्रम में जिला गरियाबंद के पदाधिकारियों का निर्वाचन किया गया। जिसमें अध्यक्ष डी. आर. चक्रधारी, उपाध्यक्ष युधिष्ठिर कुंभकार, सचिव गोपी प्रजापति, सह सचिव डोगेंद्र पांडे, कोषाध्यक्ष संतराम चक्रधारी, प्रांत प्रतिनिधि बुधराम पांडे, मीडिया प्रभारी हेमू चक्रधारी आदि सभी पदाधिकारियों ने शपथ ली।