पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नई संविदा नियुक्ति बंद करने की मांग से कर्मचारी करेंगे आंदोलन

नई संविदा नियुक्ति बंद करने की मांग से कर्मचारी करेंगे आंदोलन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गरियाबंद| संयुक्त प्रगतिशील कर्मचारी महासंघ की बैठक शनिवार को सांई मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई। बैठक में प्रमुख रूप से प्रांतीय अध्यक्ष अनिल देवांगन, महासचिव राजकुमार कुशवाहा, उपाध्यक्ष प्रेमप्रकाश गजेंद्र एवं प्रांतीय आईटी सेल प्रमुख धर्मेन्द्र सिंह राजपूत शामिल हुए। जिले पांच ब्लाक के उपस्थित कर्मचारियों की उपस्थिति में पूर्व संविदा कर्मचारियों को नियमित करने और नई संविदा नियुक्ति बंद करने को लेकर शासन प्रशासन से मांग करने की रणनीति बनाई गई।

संविदा कर्मचारी के हितों के संरक्षण और विकास को लेकर जिला संघ का गठन किया गया। जिसमें आपसी सहमति से गोपाल गिरि गोस्वामी को संविदा कर्मचारी का जिला अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा महिला अध्यक्ष कु विनीता साहू, उपाध्यक्ष विनोद साहू, चंद्रभूषण पटेल, महिला उपाध्यक्ष - कु. रीना ध्रुव, महासचिव सत्येन्द्र साहू, टीकम चंदपाल, संगठन मंत्री लुकेश्वर साहू, जनक साहू, महिला संगठन मंत्री कु. मंजू साहू, कोषाध्यक्ष कन्हैया साहू, कोषाध्यक्ष सहयोगी छगन लाल साहू, मीडिया प्रभारी प्रतीक गोहिल, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संग अध्यक्ष नवीन, गायकवाड, गणेश मन्ना, सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्य को नियुक्त किया गया है।

गरियाबंद. संयुक्त प्रगतिशील कर्मचारी महासंघ की बैठक शामिल कर्मचारी।

एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाएं: साहू

इस अवसर पर तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के ज़िला अध्यक्ष लखनलाल साहू, बसंत द्विवेदी, लिपिक संघ से सुनील यादव, बसंत मिश्रा, शिक्षाकर्मी संग के शिवेश शुक्ला, चतुर्थ श्रेणी से भरत साहु द्वारा कर्मचारियों को संबोधित कर एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने की बात कही गई। साथ ही इनके द्वारा संविदा कर्मचारी संघ को हर परिस्थिति साथ देने का आश्वासन दिया गया और शासन प्रशासन तक संघ की जायज मांगों को पहुंचाने किये जाने वाले सभी कार्यक्रमों में सहयोग प्रदान करने का वचन दिया गया।

खबरें और भी हैं...