गरियाबंद| विकास यात्रा की तैयारियों को लेकर जिला उपाध्यक्ष एवं गरियाबंद मंडल प्रभारी योगेश शर्मा ने मंडल पदाधिकारियों की बैठक ली। बैठक में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष डाॅ रामकुमार साहू भी उपस्थित थे। सांस्कृतिक भवन में संपन्न इस बैठक में विकास यात्रा को भव्य और ऐतिहासिक बनाने की रणनीति बनाई गई।
यात्रा के भव्य स्वागत, बाइक रैली सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक प्रभारी योगेश शर्मा ने कहा कि चुनाव के दृृष्टिकोण से यह विकास यात्रा काफी महत्वपूर्ण है। प्रत्येक बूथ से 100 कार्यकर्ताओं को लाने का लक्ष्य दिया गया है, उसे पूरा करने अभी से व्यवस्था में जुट जाएं। जिला अध्यक्ष डाॅ रामकुमार साहू ने कहा कि बेहतर परिणाम के लिये कार्यकर्ता सामंजस्य बनाकर संगठन के दिए दायित्वों को इमानदारी से पूरा करें। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास रहना चाहिए कि समय रहते दिए गए कार्य पूर्ण हो। बैठक मे मंडल अध्यक्ष अनुप भोसले ने बताया कि 22 मई को आयोजित बैठक में विकास यात्रा के सफलता के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की जाएगी। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री ईश्वर वर्मा ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री रिखी यादव, उपाध्यक्ष अनिल चंद्राकर, मंत्री रेणुका साहू, रघुनाथ ठाकुर, राधा कश्यप, केशव साहू, अजय रोहरा, मुकेश दासवानी उपस्थित थे।
सांस्कृतिक भवन में हुई बैठक।