पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कर्नाटक जीत का मनाया जश्न

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गरियाबंद| कर्नाटक विधानसभा चुनाव में आए अस्पष्ट परिणाम और राजनीतिक उठापटक के अंततः अब कांग्रेस और जनता दल एस की संयुक्त सरकार बनाने के रास्ते खुल गए हैं। दोनों पार्टी की संयुक्त सरकार बनने के अवसर स्पष्ट होने के बाद शनिवार की शाम ब्लॉक कमेटी एवं एनएसयूआई के संयुक्त तत्वावधान में तिरंगा चौक में पटाखे फोड़कर खुशी मनाई गई। इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष वीरू यादव एवं एनएसयूआई अध्यक्ष केशु सिन्हा ने कहा कि कर्नाटक में अंततः लोकतंत्र की जीत हुई है। इस अवसर पर ओम राठौर, ममता राठौर, रमेश मेश्राम, सेवा गुप्ता, कमलेश यादव, ललिता सिन्हा, सविता गिरि, हेमलता सिन्हा, ममता फुरलझेले, जैनब बी, सुमन देवांगन, सरोजनी रात्रे, आशीष देवंशी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...