पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कर्मचारी बोले चार स्तरीय पदोन्नति वेतनमान दिया जाए

कर्मचारी बोले-चार स्तरीय पदोन्नति वेतनमान दिया जाए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गरियाबंद| छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा अपनी लंबित मांगों को मंगलवार को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक ध्यानाकर्षण ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से फेडरेशन ने अपनी प्रमुख मांगों का उल्लेख करते हुए कहा कि 2013 चुनाव के समय भाजपा सरकार द्वारा घोषणा पत्र में की गई मांगों को पूरा नहीं किया गया है। मुख्य मांगों में उनके सेवाकाल में चार स्तरीय पदोन्नत वेतनमान दिया जाए, प्राथमिकता के आधार पर राज्य के लिपिक संवर्ग की वेतन विसंगति दूर की जाए। इस बार मांग पूरी नहीं होने पर और अधिक उग्र आंदोलन किया जायेगा जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी। प्रमुख रूप से लखनलाल साहू, एनके वर्मा, बसन्त त्रिवेदी, सुनील कुमार यादव, मिश्रीलाल तारक, अनूप महाड़िक, सुदामा ठाकुर, बसन्त मिश्रा, लक्ष्मी नारायण वर्मा, विश्राम मंडावी, परमेश्वर नाग, पन्ना देववंशी, सुनील प्रधान, विनीत डेविड, जीआर लोधी, केके. निर्मलकर, ललित साहू, टेमरे जी,सुनील सिरमौर उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...