पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गोविंदलाल वोरा को दी गई श्रद्धांजलि

गोविंदलाल वोरा को दी गई श्रद्धांजलि

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गरियाबंद| कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मोतीलाल वोरा के बड़े भाई एवं अमृत संदेश के प्रधान सम्पादक गोविंदलाल वोरा के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष बैशाखुराम साहू के नेतृत्व मे स्थानीय कांग्रेस भवन मे कांग्रेसियों ने दो मिनट का मौन रखकर मृतात्मा के लिये शांति प्रार्थना की। मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओम राठौर, ब्लाॅक अध्यक्ष बीरू यादव, संजय नेताम, जनकराम ध्रुव, केशु सिन्हा, विकास तिवारी, रमेश मेश्राम, महेन्द्र राजपूत, श्रद्धा राजपूत, विमला साहू, प्रतिभा पटेल, ललिता सिन्हा, सरोजनी रात्रे, अमृत पटेल सहित सभी ब्लाक अध्यक्ष, प्रकोष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...