पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रोहरा बने चेम्बर आॅफ कॉमर्स के जिला अध्यक्ष

रोहरा बने चेम्बर आॅफ कॉमर्स के जिला अध्यक्ष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गरियाबंद| छत्तीसगढ चैम्बर आॅफ कामर्स के जिला ईकाई के अध्यक्ष के पद के लिए रायशुमारी को लेकर जिला ईकाई की बैठक बुधवार स्थानीय विश्राम गृह में संपन्न हुई। बैठक में जिले के सभी ब्लाॅक से व्यापारी प्रतिनिधि शामिल हुए। पूर्व जिलाध्यक्ष रज्जु भाई मेमन के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद जिला अध्यक्ष का पद रिक्त था। नए अध्यक्ष के लिए जिले के सभी ब्लाकों से पहुंचे व्यापारी से रायशुमारी की गई।

कार्यक्रम मे पर्यवेक्षक के रूप मे प्रदेश के उपाध्यक्ष वासु जोतवानी, रज्जु भाई मेमन, ईश्वरी साहू, प्रदेश मंत्री आलोक सिंह, लालचंद मेघवानी, राजेश गुणवानी, पूर्व उपाध्यक्ष अशोक राजपूत, पूर्व मंत्री विनय पांडे पहुंचे हुये थे। जिनके द्वारा सभी व्यापारियों व ईकाई सदस्यों के सहमति के बाद लगातार छह वर्षों तक जिला उपाध्यक्ष रहे प्रकाश रोहरा को सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष के पद हेतु चुना गया।

पैनल के द्वारा प्रकाश रोहरा का नाम प्रदेश संगठन को भेजा गया जहां से अनुमोदन होने के पश्चात घोषणा की जाएगी। इसके पूर्व जिला अध्यक्ष रहे रज्जु भाई मेमन द्वारा छ वर्षों के कार्यों का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर्यवेक्षक के रूप मे पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष वासु जोतवानी ने कहा कि ईकाई के एकजुटता से वे व्यापार क्षेत्र में आने वाले विभिन्न कठिनाइयाें का मिलकर सामना कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि नए नए कानून के आने से भी व्यापारियों को काफी परेशानियां होती हैं, जिसके निराकरण हेतु भी चैम्बर सहयोग के लिए तत्पर रहता है। पूर्व उपाध्यक्ष अशोक राजपूत ने कहा कि व्यापार में प्रतिद्वंद्विता होती है, इसके बाद भी हम सब व्यापार हित को लेकर अपना काम करें। इससे आपस मे मित्रतापूर्ण संबंध स्थापित रहे।

गरियाबंद. अध्यक्ष चुने जाने के बाद प्रकाश रोहरा का स्वागत किया गया।

व्यापारियों के हित में काम करने वाला सबसे बड़ा संगठन

प्रदेश उपाध्यक्ष रज्जु भाई मेमन ने संचालन करते हुए कहा कि चैम्बर आॅफ कामर्स व्यापारियों के हित में काम करने वाला देश की सबसे बड़ा संगठन है। बैठक में प्रमुख रूप से गरियाबंद से डाॅ रज्जाक मेमन, विनय दासवानी, हरीश ठक्कर, ललित पारख, सोहन देवांगन, श्रीराम माखिजा, रिजवान मेमन, विकास पारख, अजय रोहरा, गफ्फार मेमन, सूफियान मेमन, शाहरूख हिंगोरा, मुस्तफा मेमन, जयराम रोहरा, मो. युसुफ बवानी, पांडुका से शैलेन्द्र साहू, सुनील जैन, दुलीचंद साहू, छुरा से जग्गुमल सचदेव आिद सदस्यगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रज्जु भाई मेमन ने किया। आभार ईश्वरी साहू ने व्यक्त किया।

खबरें और भी हैं...