राजिम| छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन गरियाबंद के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर, महामंत्री मिश्रीलाल तारक एवं फिंगेश्वर अध्यक्ष यशवंत साहू ने बताया कि राज्य के शिक्षक संवर्ग को पुनरीक्षित पांचवंे वेतनमान से केंद्रीय शिक्षकों के समान वेतनमान राज्य शासन ने नहीं दिया। जिसके कारण सर्वाधिक नुकसान सहायक शिक्षकों सहित सभी शिक्षक संवर्ग को हुआ है।
फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष राजेश चटर्जी ने राज्य शासन को चार स्तरीय वेतनमान सहित शिक्षकों को हो रहे नुकसान के आंकलन का विवरण सारणी देकर केंद्र के समान वेतनमान स्वीकृत करने ज्ञापन मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, शिक्षा मंत्री केदार कश्यप एवं शिक्षा सचिव गौरव द्विवेदी को दिया है। पदाधिकारियों का कहना है कि केवल शिक्षक संवर्ग को स्वीकृत हुए वेतनमान में सर्वाधिक विसंगति है। उन्होंने शिक्षकों से 12 जून को एकजुट होकर आवाज बुलंद करने का आव्हान किया है।