पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फसल बीमा की मांग, सड़क पर उतरे किसान

फसल बीमा की मांग, सड़क पर उतरे किसान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लचर प्रशासनिक व्यवस्था के कारण बीमा और सूखा राहत राशि की मांग को लेकर शुक्रवार को किसान संघ के बैनर तले सैकड़ों किसानों ने प्रदर्शन किया। फसल बीमा की राशि नहीं मिलने से आक्रोशित किसानों ने गांधी मैदान में आमसभा आयोजित कर शासन प्रशासन की नीतियों और सुस्त रवैये की जमकर आलोचना की।

गांधी में विशाल सभा के समापन के बाद ब्लाॅक के सैकड़ों किसान फसल बीमा और सूखा राहत की राशि दिलाने की मांग को लेकर रैली निकाल कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने निकले आक्रोशित किसानों ने दो किमी की पदयात्रा के दौरान भी प्रशासन के लेटलतीफी को लेकर जमकर नारेबाजी की। कलेक्टर कार्यालय पहुंचे किसानों को पुलिस ने बैरीगेटस लगाकर कार्यालय के बाहर ही रोक दिया, इसके बाद किसानों के एक प्रतिनिधि मंडल ने अपर कलेक्टर से मुलाकात की और अपनी समस्याओं से उन्हे अवगत कराया। फसल बीमा राशि की मांग को लेकर कुछ दिनों पहले ही किसानों ने कलेक्टर को 18 मई तक भुगतान कराने का अल्टीमेटम दिया था इसके साथ प्रभारी मंत्री के गरियाबंद आगमन पर उनसे भी मुलाकात कर अपनी पीड़ा बताई थी। इसके बाद भी किसानों के हित में प्रशासन द्वारा ठोस पहल नहीं करने से नाराज किसानों ने आक्रोश दिखाया। आक्रोशित किसानों ने अपर कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर 10 दिन के भीतर फसल बीमा और सूखा राहत की राशि नहीं मिलने की स्थिति में उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

गरियाबंद. फसल बीमा और सूखा राहत राशि की मांग को लेकर रैली निकालते हुए किसान।

15 दिन के भीतर होगा भुगतान

कलेक्टर से चर्चा के बाद लौटे किसानों ने कहा कि प्रशासन ने 15 दिन में भुगतान की बात कही गई है। इस संबंध में कृषि विभाग उपसंचालक एनएल ध्रुव ने कहा कि संबंधित बीमा कंपनी को शीघ्र गणना पत्र तैयार भुगतान निर्धारण करने कहा है। शीघ्र ही किसानों की बीमा राशि का वितरण कर दिया जायेगा। इस दौरान प्रमुख रूप से चंद्रभूषण चौहान, रितिक सिन्हा, शंकर लाल, झुम्मन सिन्हा, भोलाराम नेताम सहित हजार की संख्या में किसान मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...