भगवान परशुराम की पूजा कर िवप्र ने सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा
भाास्कर न्यूज | नवापारा-राजिम
विप्रकुल ब्राह्मण समाज ने भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर रायपुर रोड स्थित विप्र भवन में ब्राह्मण समाज ने भगवान परशुराम की पूजा की, आरती कर पूरे प्रदेश सहित नवापारा-राजिम शहर के लिए सुख, समृद्धि एवं शांति की मंगलकामना की। जयंती अवसर पर समाज के सभी लोगों ने संगठित होने पर जोर दिया।
समाज के अध्यक्ष मधुसूदन शर्मा ने कहा कि बैसाख शुक्ल पक्ष के तृतीया को परशुराम का जन्म हुआ था। इसी कारण अक्षय तृतीया को पूरे देशभर में परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई जाती है। इसी दिन गंगा का धरती पर अवतरण भी हुआ था। त्रेतायुग सतयुग का आरंभ इसी दिन हुआ। इस अवसर पर श्यामकिशोर शर्मा, कैलाश शुक्ला, प्रसन्न शर्मा, रमेश तिवारी, युवराज पाण्डेय, सौरभ शर्मा, रामकुमार शर्मा, शिव तिवारी, मनहरण शर्मा, संजय शर्मा, अनिल शर्मा, दिनेश शर्मा, ललित पाण्डेय, मुन्ना मिश्रा, चंद्रिका शर्मा, अमित शर्मा, संतोष मिश्रा, कमल शर्मा, जगदीश शर्मा, अनामिका तिवारी, रेखा तिवारी, तनु मिश्रा सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के युवा वर्ग उपस्थित थे।
नवापारा-राजिम. विप्र भवन में ब्राह्मण समाज के लोग जयंती के अवसर पर भगवान परशुराम की पूजा करते हुए।
सर्व ब्राह्मण समाज के युवकों ने बाइक रैली निकाल नगर भ्रमण किया
गरियाबंद| नगर के सर्व ब्राह्मण समाज ने भगवान परशुराम जयंती मनाई गई। आराध्य देव भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुराम के प्राकट्य दिवस पर समाज ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। रावनभाठा स्थित समाज की भूमि पर समाज प्रमुखों की उपस्थिति में भगवान की पूजा की गई।
इसके बाद समाज अध्यक्ष शिवेश शुक्ला एवं बुजुर्गों ने आशीर्वचन दिए, जहां समाज को एकजुट करने की बात दोहराई गई। भोजन कार्यक्रम के बाद विशाल बाइक रैली निकाल कर नगर भ्रमण किया गया। इस दौरान जगह-जगह जयश्रीराम के नारों के साथ ब्रह्मा ध्वजा भी फहराया गया।
कार्यक्रम में सियाराम मिश्रा, प्रभाशंकर मिश्रा, अरूण तिवारी, युगल पांडेय, बसंत त्रिवेदी, जय प्रकाश पात्र, तेजेश शर्मा, मुकेश मिश्रा, अनिल तिवारी, बसंत मिश्रा, संजीव तिवारी, बसंत शर्मा, जगन्नाथ शर्मा, बाबूलाल, भूदेव तिवारी, किशोर दुबे, राजा मिश्रा, राजू तिवारी, देवेश शर्मा, शुभम तिवारी, दीपक तिवारी, सहित समाज के प्रतिष्ठित नागरिक उपस्थित थे।
गरियाबंद. ब्राह्मण समाज के युवक बाइक रैली िनकालते हुए।