स्काउट-गाइड्स संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकािरयों को िदलाई गई शपथ
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राज्य के नवनिर्वाचित जिला संघ के पदाधिकारियों को जनपद सभाकक्ष में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं सचिव रोमन साहू ने शपथ दिलाई। इस अवसर पर राज्य मुख्यालय से सहायक राज्य आयुक्त डाॅ. अजय राव, सहायक राज्य संगठन आयुक्त व जिला निर्वाचन पर्यवेक्षक केआर कश्यप, डीईओ एवं जिला आयुक्त एसएल ओगरे उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत में विधायक सहित पदाधिकारियों का संघ की ओर से स्कार्फ लगाकर स्वागत किया गया।
नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष विधायक संतोष उपाध्याय के साथ तीन पुरुष उपाध्यक्ष रिखीराम यादव, प्रीतम सिन्हा, आशीष शिंदे, महिला उपाध्यक्ष मिलेश्वरी साहू, पुष्पा जगन्नाथ साहू, कांति बस्तिया के अलावा जिला सदस्यों, आजीवन सदस्यों तथा साधारण सदस्यों ने भी शपथ ग्रहण की। सभी को सदस्यता प्रमाण पत्र भी िदया। विधायक ने समाज एवं मानव के प्रति ईमानदारी से सेवा करने की बात कही। मैं आप सबसे मार्गदर्शन लेकर मिलजुलकर जिला के स्काउटिंग-गाइडिंग के विकास के लिए सतत प्रयास करूंगा।
गरियाबंद. संघ के जिलाध्यक्ष बने विधायक संतोष उपाध्याय को प्रमाण पत्र देते हुए डीईओ।
इनके लोगों ने शपथ ग्रहण की
राज्य मुख्यालय द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ. रामकुमार साहू को जिला मुख्य आयुक्त मनोनीत किया गया है। पदेन जिला आयुक्त डीईओ एसएल ओगरे होंगे। सभी ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्याम चंद्राकर, टी सारथी, अजीत सिंह जाट जिला इसके जिला सदस्य होंगे। इनके द्वारा भी संघ में आजीवन सदस्य आशीष शिंदे, सोम प्रकाश साहू, संजीव चंद्राकर, मिलेश्वरी साहू, प्रीतम सिन्हा, साधारण सदस्य कांती बस्तिया, कृष्ण कुमार तारक, कन्हैयालाल साहू, प्रकाश यादव, महेंद्र कुमार साहू, संतोष कुमार ध्रुव, कमलेश साहू, ठाकुर राम सोनी, सुखचंद बेहरा, नेहा सिंघल, ठाकुर राम साहू, मोतीलाल साहू, मनोज माधवानी को भी शपथ दिलाई गई है।