- Hindi News
- National
- नक्सलियों ने पेड़ काटकर हाईवे किया जाम पर्चे फेंक 11 मई की मुठभेड़ को बताया फर्जी
नक्सलियों ने पेड़ काटकर हाईवे किया जाम पर्चे फेंक 11 मई की मुठभेड़ को बताया फर्जी
मैनपुर| सोमवार रात को गरियाबंद-मैनपुर के बीच धवलपुर मुख्यमार्ग में नक्सलियों ने पेड़ काटकर हाइवे को जाम कर दिया। गरियाबंद पुलिस को जानकारी मिलते ही पुलिस पार्टी भेजकर रास्ते पर गिरे पेड़ को हटाया गया। इसके साथ ही घटना स्थल पर एमएन डिवीजन कमेटी ने लाल स्याही में लिखे पर्चे, बैनर एवं पोस्टर भी फेंके, जिसमें 11 मई को हुई पुलिस नक्सली मुठभेड़ को फर्जी बताया गया है।
यह घटना धवलपुर और नवागढ़ के बीच सिकासार मार्ग के सामने है। पुलिस अधीक्षक एमआर आहिरे ने बताया कि घटना कि रात करीब 12 बजे रास्ते पर पेड़ गिर गया, तो रात में ही पुलिस पार्टी तैयार थी, लेकिन किसी वारदात की आशंका के कारण इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस पार्टी ने सुबह पेड़ को रास्ते से हटाया। साथ ही मौके पर लाल स्याही से लिखा हुआ पोस्टर भी पाया गया है, इसमें नक्सली कमांडर को मारे जाने का पुरजोर विरोध जताया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि उनकी विरोध करने का सामान्य प्रक्रिया है। नक्सली कमांडर मारे जाने से नक्सलियों में बौखलाहट है। वो कुछ न कुछ बड़ी वारदात को अंजाम देने की कोशिश में हैं। पुलिस ने इस मामले को गम्भीरता से लेकर सर्चिंग तेज कर दी है, आपको बता दें की घटना स्थल पर फेंके गए पर्चे में 11 मई को हुए नक्सली मुड़भेड़ को नक्सलियों ने फर्जी बताया है, बहरहाल रास्ते से पेड़ को हटा दिया गया है। और इलाके में सर्चिंग तेज कर दी गई है।
मैनपुर. गरियाबंद-मैनपुर रोड के बीच पेड़ गिराकर नक्सलियों ने पर्चा फेंका।