राजिम| नाबालिग लड़की के अपहरण के विरोध में जिला साहू
राजिम| नाबालिग लड़की के अपहरण के विरोध में जिला साहू संघ के तत्वावधान एवं सर्व समाज के आव्हान में 16 मई को गरियाबंद जिला बंद करने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान स्थानीय विधायक, सांसद व कलेक्टर को ज्ञापन दिया जाएगा। वहीं प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष प्रवीण साहू के नेतृत्व में गरियाबंद में सभा होगी।
इसे लेकर विश्राम गृह में नगर साहू संघ, राजिम, पोखरा, कौंदकेरा परिक्षेत्र एवं नगर व्यापारी संघों के साथ संयुक्त रूप से जिला साहू संघ अध्यक्ष भुनेश्वर साहू की मौजूदगी में बैठक हुई। इसमें व्यापारियों ने नाबालिग के अपहरण के विरोध में गरियाबंद, राजिम नगर को बंद रख समाज को समर्थन देने की बात कही। बैठक में जिला साहू संघ के अध्यक्ष भुनेश्वर साहू, प्रदेश साहू संघ के प्रचार-प्रसार सचिव लाला साहू, किराना व्यापारी अध्यक्ष लालचंद मेघवानी उपस्थित थे।
नाबालिग के अपहरण के विरोध में जिला बंद आज