गरियाबंद| हाल में संपन्न हुए छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कामर्स की जिला इकाई की बैठक में सभी व्यापारियों की रायशुमारी के बाद नए जिला अध्यक्ष के लिए नगर के किराना व्यापारी प्रकाश रोहरा के नाम पर सर्वसम्मति से सहमति बनी थी। प्रदेश समिति द्वारा इनके नाम के अनुमोदन के बाद चैंबर के संरक्षक एवं विधायक श्रीचंद सुंदरानी, संरक्षक दिलीप सिंह होरा, प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र बरलोटा, प्रदेश उपाध्यक्ष रज्जू भाई मेमन, लालचंद गुलवानी ने नए जिला अध्यक्ष रोहरा को नियुक्ति पत्र सौंपा। इसके साथ उन्हें अपनी कार्यकारिणी गठन करने के निर्देश भी दिए।