पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विकास यात्रा में मुख्यमंत्री 6 जून को धान व तेंदूपत्ता बोनस बांटेंगे

विकास यात्रा में मुख्यमंत्री 6 जून को धान व तेंदूपत्ता बोनस बांटेंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मैनपुर। तहसील मुख्यालय स्थित लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में भाजपा मंडल की बैठक हुई। बैठक में क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी ने कहा कि प्रदेश में जब से डाॅ. रमन सिंह मुख्यमंत्री बने हैं, तबसे 15 वर्षों में प्रदेश ने उन्नति के कई आयाम तय किए हैं। उन्होंने बताया कि 6 जून को विकास यात्रा जिला मुख्यालय गरियाबंद पहुंचेगी, जिसमें क्षेत्र से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हो। इस दौरान किसानों को धान व तेंदूपत्ता बोनस बांटा जाएगा और बिंद्रानवागढ़ राजिम विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास निर्माण कार्यों का लोकार्पण मुख्यमंत्री करेंगे। भाजपा मंडल प्रभारी राजेश साहू ने कहा कि डॉ. रमन का विकास यात्रा रथ गरियाबंद आ रहा है, हम सब कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि उनकी विकास यात्रा को सफल बनाने के लिए मैनपुर मंडल के सभी जोनों के कार्यकर्ता अधिक संख्या में पहुंचे। दूसरा चरण में मुख्यमंत्री का विकास यात्रा बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र भी पहुंचेगी। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामदास वैष्णव, जनपद अध्यक्ष पुस्तम कपिल, हलमन ध्रुवा, दिलीप साहू, रामस्वरूप साहू, हरिनाथ यादव, मनोहर बघेल, बिशेसर सिक्का, जयंती ठाकुर, सदाराम दीवान, रूप सिंग बस्तिया, पार्वती सिन्हा, शांति जगत, यमराज, नरेश सिन्हा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...