पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विकास यात्रा के दौरान 8 हजार को मिलेंगे सामान

विकास यात्रा के दौरान 8 हजार को मिलेंगे सामान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गरियाबंद| मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह के विकास यात्रा के दौरान लगभग 8 हजार लोगों को श्रम विभाग सामानों का वितरण करेगा। साइकिल, सिलाई मशीन, राजमिस्त्री किट और रेजा-कुली किट आदि सामग्रियों का हितग्राहियों को निशुल्क वितरण किया जाएगा। जिले के ब्लॉकों के अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों में श्रम कार्यालय द्वारा श्रम कार्ड निशुल्क बनाने, योजनाओं का लाभ देने तथा विकास यात्रा के दौरान विभिन्न योजनाओं के तहत पंजीकृत श्रमिकों को निशुल्क सामग्री वितरित करने की मुनादी कराने कहा गया है। वहीं किसी दलाल अथवा अनधिकृत व्यक्ति द्वारा पैसों की मांग करने पर इसकी सूचना तत्काल श्रम कार्यालय के नंबर - 07706-241721 पर देने की अपील की गई है।

खबरें और भी हैं...