पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खराबी आने पर ड्राइवरों के भरोसे छोड़ आए जब्त 3 हाईवा व जेसीबी, सुबह तक गायब

खराबी आने पर ड्राइवरों के भरोसे छोड़ आए जब्त 3 हाईवा व जेसीबी, सुबह तक गायब

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अवैध खनन पर कार्रवाई के बाद भी रेत माफिया के हौसले बुलंद हैं। माफिया द्वारा प्रशासन के निर्देश की अवहेलना करते हुए प्रशासनिक कार्रवाई का मजाक बनाया जा रहा है। जब्ती की कार्रवाई के बाद तहसीलदार के लौटते ही तीनों हाइवा मौके से गायब हैं। पहले तो अवैध रेत खनन करना और उसके बाद प्रशासन को ठेंगा दिखाकर हाइवा लेकर भाग निकलना इस बात को इंगित करता है कि ये रेत खनन माफिया को ना तो प्रशासन का डर है ना ही कार्रवाई का। ज्ञात हो कि इसके पूर्व भी 20 से 25 दिन पहले खनिज विभाग द्वारा भी यहां अवैध रेत खनन के विरुद्ध कार्रवाई की गई थी। जिसे देखते हुए यह सोच का विषय है कि आखिर किसकी सह मे जब्तशुदा तीनों हाइवा मौके से गायब हैं।

रेत माफिया द्वारा प्रशासनिक कार्रवाई को ठेंगा दिखाते हुए बीते शाम अवैध रेत खनन कर परिहवन करते हुए तहसीलदार द्वारा जब्त की गई तीन हाइवा वाहन को लेकर रेत माफिया रातों रात भाग निकले हैं। इस संबंध में तहसीलदार राकेश साहू ने बताया कि मौके पर से तीन हाइवा हाइवा सीजी 07 बीजी 7300, सीजी 23 0844 तथा सीजी 23 1651 को जब्त करने की कार्रवाई की गई थी।

ज्ञात हो कि जिस वक्त तहसीलदार मौके पर कार्रवाई कर रहे थे तो रेत माफिया द्वारा इधर-उधर से फोन पर बात कराकर कार्रवाई रोकने का प्रयास भी किया गया परंतु कार्रवाई कर रहे तहसीलदार द्वारा किसी से भी बात करने से इंकार कर दिया गया।

किसी भी प्रकार के अवैध उत्खनन को मान्यता नहीं दी जाएगी : इस संबंध मे राजिम विधायक संतोष उपाध्याय ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैध उत्खनन को मान्यता नहीं दी जाएगी। प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई उचित है।

गरियाबंद में रेत माफिया पर कार्रवाई करने पहुंचे थे तहसीलदार और उनकी टीम
गरियाबंद. तहसीलदार की टीम ने गुरुवार को जब्त की थी हाइवा।

अचानक हाइवा में कैसे आई तकनीकी खराबी
तीनों हाइवा को जब्त कर पुलिस थाना लाया जा रहा था परंतु रेत से भरे एक हाइवा में तकनीकी खराबी होने की वजह से घाट से मुख्य सड़क पर नहीं चढ़ पा रही थी, जिसके बाद उक्त हाइवा के साथ जब्त अन्य दो हाइवा को भी पुलिस थाना लाने के बदले मौके पर ही ड्राइवर को सुपुर्दगी में दिया गया था। वहीं रेत माफिया हर्ष यादव तथा तीनों हाइवा चालकों को स्पष्ट रूप से कहा गया था कि जब्त की गई जेसीबी तथा तीनों हाइवा न्यायालय से प्रकरण के निराकरण होने तक यथास्थिति मौके पर ही रखी जाए। परंतु मौके से तीनों हाइवा का गायब होना इस बात को दर्शाता है कि रेत माफिया के सामने प्रशासन कमजोर पड़ता नजर आ रहा है। जब्त सभी मशीनरी को मौके पर ड्राइवरों के भरोसे छोड़ना भी समझ से परे है। साहू ने कहा कि हाइवा चालक के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाएगी। तीनों चालकों के विरुद्ध सीटी कोतवाली थाना गरियाबंद मे रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।

खबरें और भी हैं...