पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाइक रैली निकाल नगर भ्रमण, डॉ. अंबेडकर के संदेश बताए

बाइक रैली निकाल नगर भ्रमण, डॉ. अंबेडकर के संदेश बताए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गरियाबंद| संविधान निर्माता बाबा साहेब डाॅ. भीमराव अंबेडकर की 127वीं जयंती नगर के अंबेडकर चौक पर मनाई गई। समाज प्रमुखों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण, पूजा कर त्रिशरण पंचशील का पाठ किया। जिसके बाद बाइक रैली निकाल नगर भ्रमण कर अंबेडकर के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया। बौद्ध महार समाज के जिलाध्यक्ष सुजीत कुटारे बताया कि इस अवसर आमसभा में समाज के प्रबुद्धजनों सेवानिवृत्त शिक्षक गणेश राम भावे, मंशाराम उइके, जीआर कुटारे, कमला कुटारे, अनिता डबली, दिलीप शेंडे, रामसेवक रामटेके, गोविंद राम उइके, भरत पाटिल, दया सिंध गणवीर, बलवंत सुखदेवे, हेमंत रामटेके आदि को शॉल-श्रीफल, पगड़ी, पंचशील गमछा और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद प्रसाद में खीर पूरी बांटी गई। सभा में जिलाध्यक्ष ने बाबा साहेब की जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन संघर्ष पूर्ण रहा। कार्यक्रम को गोविंद राम उइके, अनिता डाबली, पुनु कुटारे, वंदना पाटिल ने भी संबोधित कर बाबा साहेब को दलित समाज का मसीहा बताया।

खबरें और भी हैं...